कवर्धाछत्तीसगढ़रायपुर

पुलिस ने पकड़ा 5 करोड़ का गांजा, अनाज के साथ 334 किलो गांजा तस्करी

@सुनील शुक्ला रायपुर – एक बार फिर से कवर्धा पुलिस नें नशे के खिलाफ बडी़ कार्यवाही की है आरोपी ट्रक में आनाज के साथ 334 किलो गांजा लेकर जा रहा था. गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने ये कार्रवाई की है. तीन दिन में गांजा तस्करी पर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है.

अनाज की बोरियों के बीच गांजा की तस्करी: सोमवार को चिल्फी थाना क्षेत्र के एमपी- सीजी बॉर्डर पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान चेकपोस्ट में UP 82 T 1127 ट्रक रोका गया. गाड़ी में ज्वार, तिवर दाल का छिल्का भरा हुआ था. ड्राइवर से पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा के बरहमपुर से माल लेकर उत्तर प्रदेश के इटावा ले जाना बताया. पुलिस को ड्राइवर की गतिविधि संदिग्ध लगी. पुलिस ने जब ट्रक में भरे माल के चेकिंग की तो अनाज के बीच बोरो में गांजा भरा मिला. 13 बोरियों में गांजा भरा हुआ
चिल्फी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ट्रक में अनाज के बीच 334 किलो गांजा जब्त किया गया है. बाजारी कीमत 50 लाख रुपये हैं. डेस्टीनेशन प्राइस साढ़े 4 से 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. तीन दिन में चिल्फी पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है. -अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक गांजा तस्करी के बाद ड्राइवर को मिलने वाले थे 1 लाख रुपये: पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. ड्राइवर ने बताया कि अनाज लेने के बाद उसने गांजा की बोरिया गाड़ी में लोड की. गांजा की तस्करी के एवज में उसे 1 लाख रुपये देने की डील हुई थी. फिलहाल पुलिस ने 334 किलो गांजा जब्त कर लिया है. आरोपी शमीम पर गांजा एक्ट के तहत कार्रवाई की है. ट्रक भी जब्त कर लिया है. आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल कर मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट