कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरभारतरायपुर

क्लासरूम की खिडकी से छात्रा का हाथ पकड़ सुई चुभा कर भागे आवारा गर्द

कोटा अत्मानंद स्कूल में आसमाजिक तत्वों की हरकत से छात्राओं में दहशत,,
स्कूल की सुरक्षा पर उठे सवाल –
@kuldeep sharma कोटा- डीकेपी स्कूल के पास संचालित हो रहे आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में बुधवार दोपहर के वक्त हडकंप मच गया जब सांतवी कक्षा में पढ़नें वाली छात्रा के हाथ में वहीं आसपास के ही आसमाजिक तत्वों के द्वारा सुई चुभा कर भाग गये जिसके बाद छात्रा छटपटाने लगी और आनन फानन में स्कूल प्रबंधन के द्वारा कोटा हास्पिटल लेजाया गया जहां से उसे सिम्स रिफर कर दिया गया l

मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी बुधवार को आत्मानंद स्कूल की सातवीं कक्षा की एक छात्रा सोनम साहू को किसी आसमाजिक तत्वों ने क्लासरूम के बाहर खिड़की से हाथ को पकड़ कर नीडल जैसी चीज से सुई चूभो दिया है, जिससे बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई हाथ में दर्द के साथ ही सर में दर्द होने लगा है जिससे छात्रा तडपनें लगी स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के पश्चात छात्रा को सिम्स से रेफर कर दिया है सिम्स में मैं बच्ची को एडमिट किया गया, उनके मां-बाप चाचा साथ है विद्यालय के प्राचार्य राकेश दिघ्रस्कर एवं व्याख्याता श्रीमती मिश्रा भी साथ-साथ उपस्थित थे, जहां छात्रा अब ठिक बताई जा रही है l

घटना के बाद कोटा पुलिस को स्कूल के द्वारा पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है कोटा पुलिस अब घटना को अंजाम देने वाले तत्वों की जांच में जुटी है l

वहीं इस घटना से स्कूल की सुरक्षा पे भी सवाल उठ रहे है आखिर शिक्षक इन आसमाजिक तत्वों पर नजर क्यों नही रख पा रहे स्कूल के ईर्द गिर्द घूमने वालें पर लगाम क्यों नही लगाई गई l इस घटना से सभी छात्राओं के अभिभावकों में काफी रोष है

वहीं जानकारी ये भी मिली की है कि दुसरे स्कूल का एक छात्र यहां पढ़ने वाली छात्रा को आए दिन परेशान करता है जिसकी जानकारी अभिभावक नें प्रचार्य को दी थी लेकिन प्रचार्य की तरफ से कोई ठोस कदम नही उठाया गया l ऐसे में ही आसमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद होते है l

बहरहाल स्कूल प्रबंधन को इस घटना से सबक लेते हुए छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और डीकेपी स्कूल में देर शाम उदंड और शराबीयों पर लगाम कसने की जरूरत है यहां के वातावरण को सही रखनें की दिशा में कोटा पुलिस की मदद लेते हुए अभियान चलाया जाना चाहिए l

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।