छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा एप का मामला

@सुनील शुक्ला रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन आज गुरुवार की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आनलाइन महादेव सट्टा एप (Mahadev Satta App) का मामला गूंजा। प्रश्नकाल में भाजपा के विधायक राजेश मूणत ने महादेव सट्टा का मामला उठाया। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने महादेव एप का मामला उठाते हुए संलिप्त अफसरों को बचाने का आरोप लगाया।

राजेश मूणत ने कही यह बात:

सदन में विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, “महादेव सट्टा एप में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शमिल हैं। ये काफी संवेदनशील मामला है।इसका संचालन दुबई से चल हो रहा है। उन्होंने पूछा कि, महादेव सट्टा एप व अन्य सट्टा एप के संबंध में कब-कब और क्या-क्या शिकायत की गई है। यह भी पूछा कि इस पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है।”

गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिया जवाब:

विधायक मूणत के सवाल पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि, “महादेव सट्टा एप की कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई है। 19 अपराध पंजीकृत किए गए हैं। गृह मंत्री ने कहा, कोई भी मछली या मगरमच्छ हो सब पकड़े जाएंगे। विधायक ने पूछा कि क्या सीबीआई से जांच कराएंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, ईडी में जांच चल रही है, इसलिए दूसरे एजेंसी को मामला देना ठीक नहीं है। एक बार प्रमाणित होने के बाद माननीय सदस्यों को कार्यवाही होते दिखेगी। धरमलाल कौशिक ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होगी तो यह सट्टा चलाते रहेंगे।”

इस दौरान विधायक मूणत ने पूछा कि, क्या सीबीआई से जांच कराएंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, ईडी में जांच चल रही है, इसलिए दूसरे एजेंसी को मामला देना ठीक नहीं है। एक बार प्रमाणित होने के बाद माननीय सदस्यों को कार्यवाही होते दिखेगी। धरमलाल कौशिक ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होगी तो यह सट्टा चलाते रहेंगे।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।