कोटाछत्तीसगढ़पेन्ड्राबिलासपुरभारतरायपुर

कांग्रेस का प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन शूरू, करगीरोड कोटा में मालगाड़ी को रोका

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदेशव्यापी रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेसियों द्वारा जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

आज कांग्रेस पार्टी का रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया। आंदोलन के जरिए कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश में लगातार ट्रेन रद्द होने के चलते यह विरोध किया जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें सुबह ही करगी रोड कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्तओं ने मालगाड़ी को रोका। कार्यकर्ता पटरी पर लेट गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 5 से 7 बजे करीब 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।

राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन-

कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया है कि ट्रेनों की अवस्थाओं और यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर प्रदेशभर आज राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के बीजेपी नेताओं द्वारा केंद्र तक आवाज नही उठाए जाने का भी विरोध जताया जाएगा।

केंद्र सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी-

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अप और डाउन दोनों लाइन पर मालगाड़ियां रोकी गईं। केंद्र सरकार और रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि, ये रेलवे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध है। इस दौरान बडी़ संख्या में कोटा के कांग्रेस कार्ययकर्ता मौजूद रहे l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -