कोरबाछत्तीसगढ़

जिला अस्पताल के शव विच्छेदन केंद्र के पास निकला 5 फीट का कोबरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

कोरबा – जिला अस्पताल के शव विच्छेदन केंद्र के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों को करीब 5 फीट लंबा भारतीय नाग दिखाई दिया, सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए, निर्माण कार्य चल रहे स्थल पर नाग पानी के अंदर जाकर बैठ गया था, लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुपरवाइजर देव यादव ने इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख (नोवा नेचर) एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही फिर थोड़ी देर पश्चात मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पानी के अंदर बैठे भारतीय नाग का रेस्क्यू करना आसान नहीं था, जितेंद्र सारथी ने अपनी टीम के साथ काफी सावधानी और अनुभव का परिचय देते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाला,रेस्क्यू के दौरान सांप और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया आखिकार 5 फीट लंबे काले नाग को सुरक्षित रेस्क्यू में सफलता मिली और उसे थैले में रखा गया,रेस्क्यू पूरा होने के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने राहत की सांस ली,टीम की तत्परता और मेहनत के कारण जहां लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, वहीं नाग की जान भी बचाई गई फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने कहा कि सांप हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं,किसी भी सांप के दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है,सही समय पर सूचना मिलने से इंसान और वन्यजीव दोनों की जान बचाई जा सकती है।

You cannot copy content of this page

Latest
जिला अस्पताल के शव विच्छेदन केंद्र के पास निकला 5 फीट का कोबरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप। स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर