कोटाछत्तीसगढ़राजनीति

डीकेपी स्कूल ग्राउंड में केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यक्रम हुआ कैंसल ,, तो प्रबल प्रताप नें मंच से भरी हुंकार

@कोटा – केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को कोटा में चुनावी सभा को संबोधित करने आने वाली थी लेकिन अचानक से जानकारी मिली की उनका कोटा में कार्यक्रम कैंसल हो गया है l

कोटा के डीकेपी स्कूल मैदान में भाजपा नें मंगलवार को केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी की भाजपा प्रत्याशी प्रब ल प्रताप के पक्ष में चुनावी सभा रखी थी स्मृति ईरानी को देखने और सुनने बडी संख्या में लोग पहुंचे थे दोपहर 1 बजे से शाम पांच बजे तक लोग इंतजार में रहे लेकिन आखिरी में पता चला की लोरमी के कार्यक्रम में देरी की वजह से कोटा में उनका कार्यक्रम कैंसल हो गया l जिसकी जनकारी भाजपा नेताओं नें मंच से दी कि ज्यादा समय हो जाने के कारण और अंधेरे को देखते हुए हेलीकाप्टर की लैंडिग नहीं हो सकती इसलिए केंद्रिय मंत्री का आना कैंसल हो गया है । इन कारणों की वजह से आज इस मंच पर स्मृति ईरानी नही पहुंच पाई है जल्द ही एक बडी सभा हम कोटा विधानसभा में रखेंगे जिसके बाद उपस्थित भीड़ में मायुसी दिखी l

सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह,राजा पांडेय, मनोज गुप्ता एवं नेताओं नें अपने विचार रखते हुए सभा को संबोधित किया और भाजपा को प्रचंड मतो से विजयी बनाने अपील की l

तो वही सभा में प्रबल प्रताप नें हुंकार भरते हुए कहा ये एक बहुत बडा़ धर्म युद्ध है जिसे जितना पडेगा l भ्रष्टाचार आतंक धर्मांतरण से पूरे छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया गया है यहां विकास में बाधक कांटे को निकालना होगा ये कांटा हमारे युवाओं को नशाखोर कर रहा धर्मांतरण करा रहा है अब समय आ गया है अपने इस बेटे प्रबल को अपना आशिर्वाद दिजिए l कोटा विधानसभा की जनता मेरा परिवार है आपने मेरे पिता जी को बिलासपुर लोकसभा से सांसद बनाया था अब यहां की जनता की सेवा करने का अवसर मूझे मिला है मै चट्टान की तरह आपकी सेवा करने खडा़ रहूंगा l आप अपना बहुमूल्य वोट देकर अपने इस सेवक को विजयी बनाएं l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी