कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरराजनीति

कोटा विधानसभा के कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता पर हुआ जानलेवा हमला 

बेलगहना क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस आदिवासी नेता विधिराम सिदार पर जानलेवा हमला।
@बिलासपुर – कोटा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 7ः20 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता विधिराम सिदार अपने साथी राजेश्वर पाण्डेय के साथ बोलरो गाड़ी में ग्राम खोंगसरा की ओर से डाड़बछाली की तरफ जा रहे थे। डाड़बछाली और नवागांव के बीच में पहुंचे थे कि अचानक एक सफेद रंग की कार वहा पहुंची, बोलेरो को आवाज देकर रुकवाया, रास्ता पूछने के बहाने रोका, कार को विपरीत दिशा में खड़ा कर दिया, चेहरे में गमछा बांधे दो अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास आये और विधिराम को बोलेरो से खींचकर बाहर निकाल,े हाथ और मुक्के से मारने लगे। राजेश्वर पांडेय ने बीच बचाव किया। दोनों चिल्लाते हुए कि तुम्हारा नेतागिरी समाप्त कर देंगे बोलते हुए भाग गए। मारपीट से विधिराम सिदार के हाथ एवं शरीर में चोट आयी है। विधिराम सिदार ने घटना की जानकारी कांग्रेस नेता राजकुमार तिवारी एवं अन्य साथियों को दिया और फिर घटना का रिपोर्ट चौकी बेलगहना में दर्ज कराई। पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर लिया है। घटना से आदिवासी समुदाय में रोष व्याप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसियों में भी रोष व्याप्त हो गया है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी