कोरबाछत्तीसगढ़

मुरली होटल और शारदा स्वीट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, आदेश तक प्रतिष्ठान बंद रखने का नोटिस -कटघोरा

कटघोरा में होटल के सांभर में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मुरली होटल और शारदा स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान मुरली होटल के सांभर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, निरीक्षण में प्रतिष्ठान की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की बात सामने आई। इसके बाद विभाग ने संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया

। जानकारी के मुताबिक, मुरली होटल में सांभर में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया। शुक्रवार को टीम ने कटघोरा स्थित मुरली होटल एवं शारदा स्वीट्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। सांभर का सैंपल जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार निरीक्षण के दौरान शिकायत के आधार पर सांभर का नमूना लिया गया और उसे प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सांभर की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। साफ-सफाई में मिली लापरवाही, बंद रखने का नोटिस खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षण में प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।

खाद्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित फर्म को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया है। होटल और मिठाई कारोबारियों में हलचल खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद कटघोरा के होटल और मिठाई कारोबारियों में हलचल देखी जा रही है। विभाग का कहना है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने और आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। अब सांभर की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट पर नजर

You cannot copy content of this page

Latest
मुरली होटल और शारदा स्वीट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, आदेश तक प्रतिष्ठान बंद रखने का नोटिस -कटघोरा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक?