कोरबाछत्तीसगढ़

गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाया गया रामदास जी का प्रकाश पर्व 2000 संगत ने छका लंगर

“दयालबंद गुरुद्वारे में श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। महिलाओं ने रंगोली बनाकर और दीपमाला सजाकर गुरुपर्व की खुशियां मनाईं। शब्द-कीर्तन, गुरबाणी पाठ और कथा के बीच करीब 2000 श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर छका।

पानीपत से आए रागी भाई हरकीरत सिंह ने शब्द-कीर्तन की प्रस्तुति दी। दयालबंद गुरुद्वारे के हजूरी रागी जत्थे के हुस्नप्रीत सिंह ने भी गुरु जस गायन किया। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी भाई मान सिंह ने कथा के माध्यम से संगत को गुरु रामदास जी के जीवन और शिक्षाओं से परिचित कराया।

गुरुपर्व की तैयारियों में सुखमनी साहिब सर्कल की अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा के नेतृत्व में पूरी टीम ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ मिलकर सेवा की। पिछले 3 दिनों से दयालबंद गुरुद्वारे में शब्द-कीर्तन और गुरबाणी पाठ का आयोजन किया जा रहा था। इस अवसर पर 21 सहज पाठ साहिब भी रखे गए, जो गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए गए।

लिंगियाडीह स्थित दयालबंद गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित श्री गुरु तेग बहादुर सामुदायिक भवन में भी गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु जस गायन किया। भाई मान सिंह ने अरदास कर सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। यहां सुखमनी साहिब सर्कल की टीम और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में सुखमनी साहिब सर्कल की अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा के साथ हरमीत कौर गंभीर, संदीप कौर सलूजा, गोल्डी छाबड़ा, मनप्रीत कौर, रविंदर कौर गंभीर, खुशबू कौर छाबड़ा, श्वेता कौर छाबड़ा, दविंदर कौर सलूजा, अर्पित कौर अरोरा और जसमीत कौर सहित अन्य सदस्यों योगदान रहा

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी