
माँ मड़वारानी पहाड़ मुख्य स्थान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही
बरपाली कोरबा जिले प्रमुख देवी शक्ति स्थल माँ मड़वारानी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है कोरबा जिले के प्रमुख देवी स्थलों में गिने जाने वाली माँ मड़वारानी पहाड़ ऊपर में माँ मड़वारानी का मुख्य स्थान है

जहाँ आज क्वांर नवरात्रि पर्व का चौथा दिवस पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी पूरा पहाड़ माँ मड़वारानी की जयकारों से गुंजायमान हो रहा है भक्त श्रद्धालु कोरबा चांपा नेशनल हाईवे मार्ग नीचे मड़वारानी से पूरे पांच किलोमीटर लंबी दूरी एवं बरपाली संडैल चुहरी मार्ग से खड़ी चढाई चण कर माता जी के मुख्य स्थान पर पहुँच कर कतार से दर्शन कर रहे है

माँ मड़वारानी सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अनेकों व्यवस्था किया गया है इस नवरात्रि पर्व पर लगभग पांच हजार से अधिक मनोकामनाएं ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई है जिसका श्रद्धालु दर्शन कर रहे है इस क्वांर नवरात्रि का प्रारंभ पन्द्रह अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है माँ मड़वारानी पहाड़ ऊपर मंदिर में पंचमी बीस अक्टूबर सप्तमी बाईस अक्टूबर अष्टमी तेईस अक्टूबर एवं नवमी चौबीस अक्टूबर को मनाई जावेगी चौबीस अक्टूबर को सायं तीन बजे मनोकामनाएं ज्योति कलशो को हसदेव नदी ग्राम झींका एवं नीचे मड़वारानी सोन नदी विसर्जित किया जावेगा
