कोरबाछत्तीसगढ़

सत्य सनातन का बड़ा सम्मान: सुमन कल्याण सिंह बने ‘राज महंत’, सतनाम आश्रम प्रांगण में गूंजे जयकारे

बिलासपुर/कोरबा। सनातन धर्म परंपरा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रसिद्ध संत सुमन कल्याण सिंह जी को विधि-विधान के साथ ‘राज महंत’ की उपाधि से विभूषित किया गया है।

सतनाम आश्रम में आयोजित भव्य समारोह में संत समाज, महंतों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उन्हें रुद्राक्ष माला पहनाकर और तिलक लगाकर यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित संतों ने कहा कि सुमन कल्याण सिंह जी ने धर्म, सेवा और समाज कल्याण के लिए जो समर्पण दिखाया है, वह अनुकरणीय है। राज महंत बनने के बाद उनसे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार की उम्मीद और बढ़ गई है।

उपाधि ग्रहण करने के बाद राज महंत सुमन कल्याण सिंह जी ने कहा कि वे जीवनभर गुरु घासीदास बाबा सतनाम सेवा और मानवता की सेवा में समर्पित रहेंगे।

समारोह में भक्तों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और पूरे परिसर में ‘जय सतनाम जय गुरु घासीदास बाबा  के जयकारे गूंज उठे।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी