कोरबाछत्तीसगढ़

दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू|

“शुक्रवार शाम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण NTPC कोरबा के 2,600 मेगावाट क्षमता वाले पावर स्टेशन की सभी सात जनरेटिंग यूनिटें एक साथ बंद हो गई थीं।

इसके बाद बिजली उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया गया. बिजली उत्पादन ठप होने के 12 घंटे के भीतर दो 500 मेगावाट की यूनिटों (यूनिट-4 और यूनिट-5) तथा एक 200 मेगावाट की यूनिट (यूनिट-1) को फिर से चालू कर दिया गया

। इसके बाद 200 मेगावाट की यूनिट-3 को 36 घंटे के भीतर ग्रिड से जोड़कर उत्पादन शुरू कर दिया गया. वहीं, शेष दो यूनिटों में 500 मेगावाट की यूनिट-7 को रविवार रात 9:20 बजे और 200 मेगावाट की यूनिट-2 को रात 8:40 बजे फिर से चालू कर दिया गया। इसके साथ ही स्टेशन की सात में से छह यूनिटें अब उत्पादन में लौट आई हैं.

इस बीच 500 मेगावाट की यूनिट-6 को 25 अगस्त 2026 से निर्धारित ओवरहॉल के लिए बंद रखा गया है। यह नियमित मरम्मत हर दो वर्ष में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाती है। उम्मीद है कि यूनिट-6 को इस महीने के अंत तक फिर से ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा. NTPC कोरबा में चार 500 मेगावाट और तीन 200 मेगावाट की यूनिटें हैं। इनकी कुल स्थापित क्षमता 2,600 मेगावाट है। छह यूनिटों के दोबारा चालू होने के बाद स्टेशन की बिजली उत्पादन क्षमता में काफी हद तक बहाली हो गई है.

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट