कोरबाछत्तीसगढ़

  देशभक्ति का सैलाब, सीतामढ़ी से घंटाघर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। बारिश भी लोगों के राष्ट्रभक्ति के उत्साह को नहीं रोक सकी। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी से हुआ।

इस दौरान उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीतामढ़ी से बाइक रैली के रूप में निकली तिरंगा यात्रा सीएसईबी चौक पहुंची। यहां से हाथों में तिरंगा लेकर घंटाघर तक भव्य पदयात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह नागरिकों ने भी यात्रा का स्वागत किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला जनआंदोलन है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक तिरंगे की शान पहुंचाने के साथ नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है। भारी बारिश के बीच निकली इस यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा लहराते हुए बड़ी संख्या में लोग घंटाघर पहुंचे, जहां ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ यात्रा का समापन हुआ। बारिश बरसती रही, तिरंगा लहराता रहा और कोरबा की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का कारवां आगे बढ़ता रहा।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी