कोरबाछत्तीसगढ़

गिरी गाज: रोपाई के दौरान तीन किसानों की दर्दनाक मौत, छुरी

“कटघोरा के छुरी बकरा बाजार में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर गिरी गाज; अस्पताल पहुंचते ही तीनों को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा-छुरी बकरा बाजार में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से हृदय विदारक हादसा हो गया। खेत में रोपाई का कार्य कर रहे तीन ग्रामीणों की गाज की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, छुरी बकरा बाजार स्थित विद्युत सब-स्टेशन के पीछे खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

आकाशीय बिजली खेत की मेढ़ पर आ गिरी, जिसकी चपेट में तीन ग्रामीण आ गए। हादसे में बहोरन पाटले, लक्ष्मीचंद पाटले और श्याम साहू, तीनों निवासी छुरी, गंभीर रूप से झुलस गए। बिजली गिरते ही खेत में मौजूद अन्य ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। एक ही गांव के तीन ग्रामीणों की एक साथ मौत से छुरी और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान खेत में काम चल रहा था, तभी अचानक गाज गिरने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल है। बारिश के मौसम में लगातार आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी