
“कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026–28) का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई, गुरुवार को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। पत्रकारिता जगत के इस महत्वपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।समारोह में रायपुर और बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है और इसे पत्रकारों के बीच समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। पत्रकारिता के मूल्यों, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाने की दिशा में यह शपथ ग्रहण समारोह एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।