कोरबाछत्तीसगढ़

अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नई कार्यकारिणी घोषित, सुरेश कुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष

“जमनीपाली स्थित साडा कॉलोनी के अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की आम बैठक सभा के अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा गया

, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। उपाध्यक्ष के रूप में बैजनाथ अग्रवाल (भवानी), राजेंद्र अग्रवाल , मनीष अग्रवाल तथा प्रेमकुमार अग्रवाल (सुमेधा) का चयन किया गया। मनोज कुमार अग्रवाल (एल्डरमेन) को पुनः सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि आशीष अग्रवाल (बंटी) को सहसचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर एक बार फिर सुरेश अग्रवाल (बालाजी) को जिम्मेदारी दी गई।

  वर्ष 2007 में सभा के गठन के बाद से वे लगातार इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। पहली बार सह-कोषाध्यक्ष का पद सृजित किया गया, जिस पर अशोक कुमार अग्रवाल का चयन हुआ। इसके अलावा आशीष अग्रवाल को मंत्री, प्रतीक अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल को प्रचार-प्रसार सचिव, विनोद सिंघानिया और राजू भाई गोयल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मुकेश अग्रवाल को आयकर सलाहकार, दिलीप अग्रवाल (अधिवक्ता) को विधिक सलाहकार तथा शुभम अग्रवाल (सिविल इंजीनियर) को निर्माण सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका सभा ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल को संरक्षक मनोनीत किया। साथ ही बड़ी संख्या में आजीवन सदस्यों एवं समाज के वरिष्ठजनों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया

। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अग्रबंधुओं के सहयोग से समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनकी टीम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी 23 जुलाई को लेगी शपथ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शपथ ग्रहण सम... अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की नई कार्यकारिणी घोषित, सुरेश कुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मु... राज ज्वेलर्स लूटकांड- पुलिस ने  तीसरा आरोपी कर्नाटक  से गिरफ्तार ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो बच्चों चार लोगों की मौत जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना.. ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार