
छुरी राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरबा लाया गया
इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने जानकारी के अनुसार, आरोपी की तलाश में कोरबा पुलिस की विशेष टीम लगातार विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन कर्नाटक बॉर्डर के पास मिली, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार । तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में लूट की साजिश, वारदात में शामिल अन्य लोगों और लूटे गए सामान से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस कटघोरा थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी इनपुट के आधार पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।राज ज्वेलर्स लूटकांड की शुरुआत से ही यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को इस प्रकरण में पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
