कोरबाछत्तीसगढ़

भाजपा नेता पर हमले के मुख्य आरोपी रज्जाक अली के अवैध निर्माण प्रशासन का बुलडोजर चला

“भाजपा नेता पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन ने रज्जाक अली के मकान से संबंधित दस्तावेजों और निर्माण की वैधता की जांच की। जांच में निर्माण नियमों के विपरीत और कथित रूप से अवैध पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस जवान, प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम का अमला मौके पर तैनात रहा। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर बुलडोजर कार्रवाई की गई।

प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, रज्जाक अली से जुड़ी अन्य संपत्तियों और मामलों की भी जांच की जा रही है। यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी