कोरबाछत्तीसगढ़

शहर में सघन बाइक पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा,संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता, अड्डेबाजी व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

“शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सघन बाइक पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का मकसद अपराधों पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीमों को खास तौर पर उन क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जहां चार पहिया वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। संकरी गलियों और अंदरूनी इलाकों में तेजी से पहुंच बनाकर पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है और अड्डेबाजी करने वाले तत्वों पर तत्काल कार्रवाई कर रही है।

अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र के डिगापुर, सिंगापुर और टीपी नगर चौक सहित थाना कोतवाली क्षेत्र के राताखार, रामसागरपारा, मोतीसागरपारा, पुरानी बस्ती, सीतामढ़ी, इमलीडुग्गू, रेलवे स्टेशन और संजय नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है

। पुलिस टीम द्वारा इन क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 संदेहियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की, जबकि एक व्यक्ति पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अपील: पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अड्डेबाजी या अवैधानिक कार्य की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -