छत्तीसगढ़

खतरों से खेलता हुआ चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

“चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का 50 किलोग्राम चावल बरामद किया गया है

, जबकि वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 14 सक्ती निवासी संकेत गोयल ने थाना सक्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जून 2026 को उसके ट्रक में सरवानी स्थित मारुति एग्रोवेट राइस मिल से 580 बोरी सीएमआर चावल लोड कर शासकीय गोदाम टेमर भेजा गया था। गोदाम में माल उतारते समय 50-50 किलोग्राम की तीन बोरी चावल कम पाई गई।

मामले की जांच के दौरान सरवानी से टेमर मार्ग के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। टेमर स्थित एक फर्नीचर दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराते हुए दिखाई दिया, जबकि दो अन्य युवक मोटरसाइकिल पर उसके साथ नजर आए।

पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने जांच कर आरोपी की पहचान नंदेली निवासी नितिन कुमार पटेल (21 वर्ष) के रूप में की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ट्रक से तीन बोरी चावल चोरी करना स्वीकार कर लिया।”

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -