कोरबाछत्तीसगढ़

“पुरानी पेंशन, नियमित भर्ती, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन का आंदोलन

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “ढोल बजाओ–प्रबंधन जगाओ अभियान” के तहत 8 जून 2026, कोरबा पश्चिम क्षेत्र में विशाल प्रदर्शन एवं कार्यक्रम

यह जानकारी देते हुए यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास ने बताया कि सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी इरेक्टर हॉस्टल, कोरबा पश्चिम में एकत्रित हों कर जहां से ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल पैदल मार्च निकालते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय, कोरबा पश्चिम पहुंचें इसके पश्चात मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर कंपनी के अध्यक्ष के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्य अभियंता को सौंपा

 
विद्युत कंपनी में हजारों पद रिक्त होने के बावजूद नियमित भर्ती नहीं की जा रही है, जिससे कर्मचारियों पर कार्यभार लगातार बढ़ रहा है। वहीं पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों का निराकरण तथा कर्मचारियों के विभिन्न लंबित मामलों पर भी प्रबंधन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता यूनियन लगातार आंदोलनरत है।

 
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश एवं क्षेत्र के कई वरिष्ठ श्रमिक नेता, यूनियन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी