कोरबाछत्तीसगढ़

पुलिस  कार्रवाई: डीजल चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड नवीन कश्यप गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी आरोपी था फरार

“गेवरा-कुसमुंडा खदानों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, दो स्कार्पियो वाहन जब्त

जिले में डीजल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना दीपका पुलिस ने गेवरा एवं कुसमुंडा खदान क्षेत्रों से डीजल चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह के मास्टरमाइंड नवीन कश्यप सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नवीन कश्यप पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गिरफ्तार आरोपियों में नवीन कश्यप (34 वर्ष), परमेश्वर सारथी (28 वर्ष) और सब्बीर मेमन (35 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपी कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं और लंबे समय से डीजल चोरी के संगठित नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 9 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, जबकि वर्तमान कार्रवाई में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस 2500 लीटर चोरी का डीजल भी बरामद कर चुकी है।

घटना के संबंध में थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 437/2024 एवं 114/2026 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 28 P 6555 और CG 12 BU 6064 भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक 1 जून की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह का सरगना नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तथा उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

। कोरबा पुलिस का कहना है कि खदान क्षेत्रों में डीजल चोरी और संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -