
(कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग) पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुरसिया जड़गा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलरों की आपसी भिड़ंत हो गया टक्कर से अफरा-तफरी मचा दी।
मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से आ रहे दो ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की स्थिति तब और भयावह हो गई जब एक अन्य तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। प्रशासन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाने और यातायात बहाल करने का कार्य किया राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।