कोरबाछत्तीसगढ़

रोजगार और जनसुनवाई के वादे  CSPGCL हवा हवाई स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं

पार्षदों ने (CSPGCL), दर्री के मुख्य अभियंता के नाम दर्री थाना को ज्ञापन सौंपा है। इस पहल के माध्यम से पार्षदों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा जनसुनवाई के दौरान किए गए वादों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

दर्री  स्थित परियोजना के प्रारंभ से पूर्व आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय लोगों को रोजगार देने एवं क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम आश्वासन दिए गए थे। लेकिन अब तक इन वादों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से क्षेत्रीय युवाओं और श्रमिकों में निराशा और असंतोष का माहौल बन रहा है। स्थानीय पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे पहले भी कई बार इस संबंध में निवेदन और पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि 10 दिनों के भीतर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और किए गए वादों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पार्षदों ने चेतावनी भी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे जनहित में आंदोलन/विरोध के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन  और परियोजना प्रबंधन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पार्षद  सरोज शांडिल्य, जनक सिंह राजपूत, कल्याणी बाई यादव प्रीति दिनेश शर्मा सुखविंदर कौर  शामिल रहे। स्थानीय पार्षदों की इस पहल को क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -