छत्तीसगढ़

पुलिस परिवार के द्वारा सेवानिवृत्त  गोपाल राम साहू  सहायक उप निरीक्षक को ससम्मान दी गई विदाई।

सम्मान समारोह में साहू को शाल,श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

गरियाबंद – दिनांक 28.02.2026 को गरियाबंद पुलिस विभाग में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक श्री गोपाल राम साहू आज अपनी सुदीर्घ और सराहनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। श्री साहू जी का जन्म सन् 1964 में ग्राम बरभाठा, थाना फ़िंगेश्वर जिला गरियाबंद मे हुआ था। पुलिस विभाग में आपका नियुक्ति सन् 1992 में बस्तर में बतौर आरक्षक के पद पर हुआ था। पुरे सेवा काल मे आपकी दो बार पदोन्नती हुई पहला सन् 2006 में प्रधान आरक्षक के पद पर तथा सन् 2016 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर हुआ। पुरे सवाकाल के दौरान आप जिला बस्तर, जिला गरियाबंद के विभिन्न थानो में अपना सेवा दे चुके है। आपका सेवाकाल सराहनीय रहा।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद में श्री गोपाल राम साहू जी का सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री वेदव्रत सिरमौर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से साहू जी को शाल ,श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस बीच गरियाबंद पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ कार्यलयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा श्री गोपाल राम साहू जी के दीर्घ आयु एवं स्वास्थ्य जीवन का कामना करते हुए बधाई एवं शुभकानाएँ दिये।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -