कोरबाछत्तीसगढ़

श्याम रंग में रंगेगा कोरबा, 26 से शुरू होगा भक्ति का महाउत्सव,निशान यात्रा, चंग धमाल और भजन संध्या

“26 फरवरी को निकलेगी भव्य फाल्गुन निशान यात्रा फाल्गुन माह के पावन अवसर पर 26 फरवरी को बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली जाएगी।

यात्रा का शुभारंभ शारदा विहार स्थित श्री सत्यनारायण अग्रवाल के निवास स्थान से होगा, जो पावर हाउस रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर, मिशन रोड पहुंचेगी। यात्रा में श्याम भक्त हाथों में पावन ध्वज (निशान) लेकर बाबा के जयकारों के साथ शामिल होंगे।

बाबा श्याम को निशान अर्पित करने की यह परंपरा लगभग 378 वर्ष पूर्व राजस्थान के सुरजगढ़ से प्रारंभ हुई थी, जिसका निर्वहन कोरबा में भी श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है।

इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में कोरबा में पहली बार कोलकाता की प्रसिद्ध रंग रसिया ग्रुप द्वारा भव्य चंग धमाल प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही लाइव भजन संकीर्तन, पुष्प एवं गुलाल वर्षा तथा श्याम दरबार की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेगी

। 27 फरवरी को विशाल भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण फाल्गुन आमलकी एकादशी (27 फरवरी) के अवसर पर बाबा श्याम का मनोहारी एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा संपूर्ण मंदिर परिसर को पुष्पों से सजाया जाएगा। सायं 8 बजे से दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक भव्य सांकरी द्वारा मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजनों एवं चंग धमाल की सुमधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण फाल्गुन उत्सव के रंग में रंग जाएगा।

कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष सी.ए. गोपाल अग्रवाल एवं समस्त पदाधिकारियों ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -