कोरबाछत्तीसगढ़

अंबिकापुर कटघोरा मार्ग जबरदस्त हादसा— ट्रक भिड़ंत के बाद ड्राइवर-हेल्पर जिंदा जले

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना। केंदई झरना के समीप आज सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में ट्रक धधकते आग के गोले में तब्दील हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोयला लोड कर कोरबा की ओर आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सीमेंट लेकर अंबिकापुर की दिशा में जा रहा था। भीषण टक्कर के बाद सीमेंट लोड ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर बाहर नहीं निकल सके। आग की लपटों ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही मोरगा थाना एवं बांगो थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल वाहन को भी तत्काल सूचना दी गई, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दोनों ट्रक पूरी तरह जल चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि चोटिया–मोरगा क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके टोल प्लाजा के पास स्थायी दमकल वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक से तत्काल फायर ब्रिगेड की तैनाती की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की पड़ताल जारी किन करण से ऐसा हादसा हुआ

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -