कोरबाछत्तीसगढ़

केसीजैन मार्ग पर शासकीय जमीन पर हुआ कब्ज को 135 कब्जाधारियों का था कब्जा; बन हुए थे फार्म हाउस

“दर्री के केसी जैन मार्ग पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ की गई है। 9बजे सुबह संयुक्त टीम के पहुंचते ही मौके पर हड़कंप मच गया। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

करीब 90 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर  फार्म हाउस बनाए गए थे। कब्जा करने वाले ज्यादातर बड़े ठेकेदार और रईस लोग बताए जा रहे हैं। कटघोरा एसडीएम ने 135 लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बावजूद लोगों ने जमीन खाली नहीं की थी। प्रत्येक कब्जाधारी ने 60 से 70 डेसिमल जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस कार्रवाई में 6जेएसईबी मशीनें लगाई गईं। कुछ लोग अपना सामान निकालने में सफल रहे, जबकि कुछ का सामान बुलडोजर से हटा दिया गया। इन जगहों को अय्याशी का अड्डा बना लिया गया था, जहां लोगों का जमावड़ा रहता था। कब्जे वाली जगहों पर कई पक्के मकान और सीट-छज्जा के घर भी मिले। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना मौजूद थे।

पुलिस प्रशासन की ओर से विमल पाठक भी मौके पर उपस्थित रहे। नगर निगम का तोड़ू दस्ता प्रभारी टीम के साथ कार्रवाई में लगा हुआ है। अवैध कब्जे हटाने की यह बड़ी कार्रवाई अवैध कब्जाधारियों ने सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया था। इनमें कई बड़े ठेकेदार और संपन्न लोग शामिल थे। उन्होंने इन जमीनों पर घर, फार्म हाउस और अय्याशी के अड्डे बना रखे थे। पक्के मकानों के साथ-साथ सीट और छज्जा वाले घर भी पाए गए। यह अतिक्रमण नोटिस के बावजूद खाली नहीं किया जा रहा था।”

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट