कोरबाछत्तीसगढ़

हाइवा-पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत,सड़क पर बिखरी सब्जियां और चावल की बोरियां

बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई हसदेव पुल के पास शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन में चावल लोड था, जबकि पिकअप वाहन में सब्जी लदी थी। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण हसदेव पुल मोड़ पर हाइवा ने पिकअप को टक्कर मार दी और आगे मोड़ पर जा टकराया। इस घटना में हाइवा वाहन के चालक और हेल्पर की मौत हो गई,

जबकि पिकअप चालक घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं और चावल की बोरियां भी नीचे गिर गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम और अन्य स्टाफ ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को मर्चुरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन के चालक मृतक का नाम विनोद यादव था, जो वाहन का मालिक भी था।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -