छत्तीसगढ़

सामूहिक विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी महेंद्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ जिले  खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे दर्जनों जोड़ों के साथ बड़ा हादसा हो गया।

जनकपुर से रतनपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बस में सवार 54 जोड़े घायल हो गए। चालक-कंडक्टर फरार, तड़पते रहे घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्गा बस की रफ्तार काफी तेज थी।

पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खाई जैसे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करते हुए बस चालक और कंडक्टर घायलों को बीच राह तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए। शादी की रस्मों की जगह पहुंचे अस्पताल बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां कुछ जोड़ों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरकारी योजना के तहत इतने बड़े आयोजन के लिए लगाई गई बस की रफ्तार और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस इतनी तेज क्यों चल रही थी? पुलिस और राहत कार्य घटना की जानकारी मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और फरार चालक-कंडक्टर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -