कोरबाछत्तीसगढ़

मानिकपुर थाना रायपुर गए परिवार के सूने घर में चोरी, खिड़की तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े चोर, डॉग स्क्वायड से जांच

“जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द मार्ग स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान राजू मोदी का है, जो किराए के घर में परिवार सहित रहते हैं।

जानकारी के अनुसार राजू मोदी अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्य से रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारियों में रखे कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जब परिवार कोरबा वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और खिड़की टूटी हुई मिली।

घटना की सूचना  मानिकपुर थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। आज सुबह चोरों के सुराग के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।

फिलहाल पुलिस चोरी के इस मामले में आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट