कोरबाछत्तीसगढ़

सीएम साय ने अटल स्मृति भवन का किया भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध; हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता

“। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कोरबा शहर में पुलिस लाइन के समीप प्रस्तावित नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल स्मृति भवन का विधिवत भूमि पूजन किया।

यह कार्यक्रम भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय तथा छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड कोरबा पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से भूमि पूजन की रस्म पूरी की गई। भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अटल स्मृति भवन भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिले में भाजपा संगठन की मजबूती का संदेश गया। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, राज्य महासचिव, उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला सचिव सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

कोरबा जिला युवा कांग्रेस शहर और ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत नहीं बल्कि विरोध किया। तख्तियों पर किसानों की मौत पर जश्न नहीं, जवाब चाहिए जैसे नारे लिखे थे। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसान संकट में हैं और ऐसे समय में भाजपा कार्यालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -