कोरबाछत्तीसगढ़

कॉलोनी में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने

“जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो बिहार कॉलोनी में संचालित देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 फरवरी की रात केलो बिहार कॉलोनी में देह व्यापार की सूचना पर चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सटीक रेड कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार द्वारा बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर छापा मारा गया। मौके से आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और नागेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। वहीं मकान से तीन महिलाएं, आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई।

पूछताछ में सामने आया कि डिंपी इजारदार किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार का संचालन करता था और दलाली की भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 3, 4 और 5 पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट