कोरबाछत्तीसगढ़

26 जनवरी के दिन कोरबा जिला में अलग-अलग घटनाएं हुई इसमें दो छात्राओं की मृत्यु भी हो गई

26 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो छात्र की मृत्यु हो गई, जबकि कई गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ये सभी सड़क हादसे गणतंत्र दिवस के दौरान घटित हुए। इन घटित दुर्घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।


इन घटित दुर्घटनाओं के अंतर्गत पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है, जहां मुकुटधर पांडे महाविद्यालय का एक छात्र ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना लखनपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं की ध्वजारोहण कार्यक्रम से वापस लौट रही 10 वर्षीय छात्रा को एक बोलेरो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक छात्रा की मृत्यु हो गई।


तीसरी घटना कटघोरा से लखनपुर जाने वाले मार्ग पर घटी, जहां लखनपुर के पास एक अनियंत्रित मोड़ पर थार वाहन पलटकर नाले में जा गिरा। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


चौथी घटित घटना अंतर्गत दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। सभी घटनाओं की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -