कोरबाछत्तीसगढ़

रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर चोरी सूना घर लुटा: कोरबा में 10 लाख की सनसनीखेज चोरी… –

“कोरबा जिले में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सीएसईबी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड एएसआई के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार अपने परिवार के साथ सीएसईबी कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में एक सदस्य की मृत्यु हो जाने के कारण वे सभी पिथौरा गांव अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। घर की चाबी उन्होंने पड़ोसी और एक रिश्तेदार को दे रखी थी।

देर रात जब रिश्तेदार घर में सोने पहुंचा, तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर से दरवाजा बंद है। इस पर उसने तत्काल गलेटबिन कुमार को सूचना दी। घर पहुंचकर देखा गया कि चोरों ने अलमारी तोड़ दी थी और उसमें रखे जेवरात गायब थे। चोरी गए जेवरात उनकी बेटी और बेटे की शादी के लिए संजोकर रखे गए थे।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने घर और आसपास से अहम साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं पुलिस कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -