कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका प्रगति नगर में अवैध कब्जाधारियों पर एसईसीएल का शिकंजा, खाली कराने के बजाय भारी किराया वसूलने का नोटिस जारी।

एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने प्रगति नगर आवासीय परिसर में वर्षों से रह रहे गैर-अधिकृत लोगों पर अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब तक खाली कराने की कार्यवाही नहीं होने से निश्चिंत होकर रह रहे अवैध कब्जाधारियों को प्रबंधन ने भारी किराया जमा करने का नोटिस जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रगति नगर आवासीय परिसर में ऐसे कई लोग निवास कर रहे हैं, जो एसईसीएल कर्मचारी नहीं हैं अथवा जिनकी आवंटन अवधि समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद वे प्रभाव और पहुंच के दम पर लंबे समय से मकानों पर काबिज हैं। प्रबंधन द्वारा अब इन सभी को अवैध कब्जाधारी मानते हुए किराया जमा करने का नोटिस थमाया गया है।

सूत्रों की मानें तो नोटिस में जिस राशि का उल्लेख किया गया है, वह सामान्य मार्केट रेट से कहीं अधिक बताई जा रही है। इसी कारण वर्षों से बेफिक्र होकर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया है और कई कब्जाधारियों के “होश उड़ गए” हैं।

हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस आदेश पर जमीन पर कितना अमल होता है, क्योंकि पूर्व में भी कई बार नोटिस जारी होने के बाद कार्यवाही ठंडी पड़ जाती रही है। फिर भी इस बार प्रबंधन के रुख को देखकर यह माना जा रहा है कि प्रगति नगर में अवैध कब्जों के दिन पूरे होने वाले हैं।

You cannot copy content of this page

Latest
अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार... सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर -