कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति की बैठक संपन्न

कोरबा पूर्वांचल सर्वसमाज विकास समिति के केन्द्रीय कार्यालय राजेन्द्र प्रसाद भवन, रिकाण्डो रोड, कुआँभट्ठा, कोरबा में समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के लगभग 50 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से श्री विकास सिंह को समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष तथा श्री प्राण नाथ मिश्रा को पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) नियुक्त किया गया।

संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में जिला स्तर पर कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए आगामी माह में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किए जाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, संरक्षक राजकिशोर प्रसाद, सचिव अरविंद शर्मा, बृज भूषण प्रसाद, विजय यादव, पवन विश्वकर्मा, सुनील सिंह, अमित सिंह, धन्नू यादव, परवेज अंसारी, राजेश यादव, सोनू सिंह, अभय शर्मा, शम्भू सिंह, रमेश सिरका, कौशल साहू, बच्चू सिंह, रामायण साहू, सुनील अग्रवाल, जयंत कुमार, अभिनव कुमार, परशुराम, प्रमोद कुमार, काशीराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी