कोरबाछत्तीसगढ़

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हरदी बाजार से 200 बोरी धान जब्त

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली रोहित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम हरदी बाजार में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित 200 बोरी धान जब्त किया।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि हरदी बाजार निवासी सनत कुमार राठौर द्वारा अपने गोदाम में बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना की पुष्टि के लिए तहसीलदार हरदी बाजार अभिजीत राजभानु एवं थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। जांच के दौरान गोदाम के भीतर 200 नाग कट्टी (बोरी) पुराना डलवा धान पाया गया।

छापेमारी के दौरान जब गोदाम संचालक से धान की खरीदी-बिक्री एवं भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह किसी भी प्रकार का लाइसेंस, मंडी पर्ची या अन्य वैध कागजात पेश नहीं कर सका। बिना दस्तावेज के इतनी बड़ी मात्रा में धान का भंडारण नियम विरुद्ध पाए जाने पर मौके पर ही पंचनामा तैयार कर संपूर्ण 200 बोरी धान जब्त कर लिया गया।

प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबार करने वाले कोचियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी सीजन के दौरान इस तरह की सघन निगरानी और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि बिचौलियों और अवैध कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस कार्रवाई में तहसीलदार अभिजीत राजभानु, थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का अन्य स्टाफ प्रमुख रूप से शामिल रहा।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट