कोरबाछत्तीसगढ़

पिकअप से गिरा तेल बना हादसों की वजह,आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से बढ़ा हादसा टला

“पिकअप से गिरा तेल बना हादसों की वजह,स्थानीय दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता से बढ़ा हादसा टालने का किया गया प्रयास।

सुभाष चौक पर शनिवार देर रात सड़क पर तेल फैल जाने से अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर फैले तेल की चपेट में आकर कई बाइक और एक्टिवा सवार फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावह स्थिति साफ नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पिकअप वाहन में तेल ले जाया जा रहा था। जैसे ही वाहन सुभाष चौक सिग्नल के पास पहुंचा, उसी दौरान पिकअप से भारी मात्रा में तेल सड़क पर गिर गया। इसके बाद सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई और एक के बाद एक कई दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिरते चले गए। घटना से जुड़े वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक्टिवा सवार युवक लगभग 25 मीटर तक सड़क पर फिसलते हुए आगे जा गिरता है।

बताया जा रहा है कि यह युवक सीएसईबी कॉलोनी का निवासी है, जिसे इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। कुल मिलाकर करीब आधा दर्जन लोग सड़क पर गिरे और घायल हुए हैं। स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर रेत डालकर तेल के फैलाव को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच सुभाष चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी घटना पर नजर पड़ी। पुलिस ने तत्काल बैरिकेड लगाकर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया, जिससे और हादसों को टाला जा सका

। जानकारी के मुताबिक, जिस पिकअप वाहन से तेल सड़क पर गिरा था, वह एक निजी कंपनी का वाहन था और कोरबा से इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इस घटना को भारी लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते हालात पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना जानलेवा भी साबित हो सकती थी

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -