कोरबाछत्तीसगढ़

नीलकंठ कंपनी में स्थानीयों की भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का आंदोलन,

कोरबा। स्थानीय बेरोजगारों को नीलकंठ कंपनी में प्राथमिकता से रोजगार देने की मांग को लेकर आज सुबह छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर आंदोलन करने पहुंचे। लेकिन आंदोलन शुरू होते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बसों में भरकर कुसमुंडा थाने ले जाया गया।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सदस्यों ने आरोप लगाया कि नीलकण्ठ कंपनी द्वारा पूर्व में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु कंपनी ने न तो पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की और न ही सूचीबद्ध स्थानीय ड्राइवरों को नियुक्त किया। इसके विपरीत, अन्य राज्यों से लगातार ड्राइवर बुलाकर काम कराए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं में गहरा असंतोष है।

आज सुबह निर्धारित कार्यक्रम के तहत संगठन के सदस्य नीलकण्ठ कंपनी का गेट जाम करने पहुँचे थे। आंदोलन को रोकने के लिए पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बसों में बैठाया और उन्हें कुसमुंडा थाना ले जाया गया, जहाँ उनकी पूछताछ जारी है।

संगठन ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अनुचित और अलोकतांत्रिक है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है।

इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कलेक्टर, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, एसईसीएल प्रबंधन और नीलकण्ठ कंपनी को भेजे गए पत्र में भी दी थी। स्थानीय युवाओं का कहना है कि अब समय आ गया है जब रोजगार को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

फिलहाल कुसमुंडा थाना परिसर के बाहर भी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के अन्य सदस्य और समर्थक एकत्रित होने लगे हैं और स्थिति पर पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़