कोरबाछत्तीसगढ़

अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला सरनापारा में दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करने कार्यक्रम आयोजित..

कोरबा – 03 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले के दूरस्थ वनाँचल ग्राम शासकीय प्राथमिक शाला सरनापारा, संकुल- सिमगा, विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा में दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन एवं शैक्षणिक उन्नति के लिए शाला विकास समिति के अध्यक्ष जय कुमार सिदार के मुख्य आतिथ्य तथा संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में “खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम” आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दिव्यांग बच्चों के पालकों तथा ग्रामवासियों को शासन द्वारा दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारें में बताया तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, प्रधान पाठकों तथा संकुल समन्वयकों को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक द्वय देवपाल सिंह कँवर सिमगा, विजय ताम्रकार गडरा, संस्था प्रभारी तेजराम चंद्रा का योगदान रहा।


इस अवसर पर संकुल – सिमगा एवं गडरा के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,शाला विकास समिति के अध्यक्ष,पालकगण, ग्रामवासी, शिक्षकगण,छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़