कोरबाछत्तीसगढ़

धान से लदे ट्रैक्टर की टक्कर से घटना स्थल पर मौत दो गंभीर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरामनगर मोड़ स्थित मोहतरा चौक में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब धान से लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराया। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक चला रहा चिल्हाटी निवासी सिद्धू सिदार मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवतियां प्रीति और रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों जांजगीर-चांपा जिले के जावलपुर जर्वे से चिल्हाटी लौट रहे थे, तभी लगभग शाम 6:45 बजे मोहतरा चौक के पास यह दुर्घटना हो गई। टक्कर में प्रीति को सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जबकि रिया के पैर व होंठ बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों प्राथमिक उपचार कर मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें सिम्स रेफर किया गया। उधर पुलिस ने सिद्धू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट