कोरबाछत्तीसगढ़

सुकमा में बड़ा ऑपरेशन: कुख्यात नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी राजे ढेर, 50 लाख के इनामी का अंत

“छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा इलाके में चल रही मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे मारे जाने की खबर की पुष्टि हुई है। हिडमा पर 50 लाख रुपए का इनाम था। अब तक 6 नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी सामने आई है।

  यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई। पिछले कुछ हफ्तों से AP SIB और इंटेलिजेंस को AP–छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर पर नक्सल गतिविधियों के बढ़े मूवमेंट के इनपुट मिल रहे थे, जिसके आधार पर इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया गया।

  कौन था हिडमा?   जन्म: 1981, पूवर्ति, सुकमा   पद: PLGA बटालियन नंबर-1 का प्रमुख—नक्सलियों की सबसे घातक हमलावर यूनिट का कमांडर   कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार सबसे कुख्यात     हिडमा के मारे जाने को सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी रणनीतिक जीत बताया है। इस ऑपरेशन के बाद सीमावर्ती जंगल क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़