कोरबाछत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी ने किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा, 13 नवंबर 2025/ कोरबा जिले के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रहने व गिरदावरी में गलती से अपात्र में सुधार करने के साथ ही धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य व्यक्तिगत खाते में डालने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन के नेतृत्व मे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. 

जिलाध्यक्ष आर. डी. लोगन ने बताया कि कोरबा जिले में एग्रोस्टेक पोर्टल में खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है जिस कारण किसान धान ना बिकने की समस्या से चिंतित है। लाखों किसानों का गिरदावरी में पंजीयन हुआ है लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण किसान धान बेचने से वंचित रह जायेंगे। साथ ही धान खरीदी के बाद किसानों की खरीदी की राशि को-ऑपरेटिव बैंक में आती है जिससे वहां अनावश्यक भीड़ रहती है और अन्य कारणों से किसानों को बड़ी समस्या होती है. 

आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि जिले के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रहे। गिरदावरी में गलती से अपात्र किसानों को सुधार करने तथा धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य व्यक्तिगत खातों में भेजने की व्यवस्था की जाये ताकि प्रदेश के किसानों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो. 

You cannot copy content of this page

Latest
ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर। BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़