कोरबाछत्तीसगढ़

अवैध ताड़ी के साथ दो आरोपी  520 लीटर मदिरा जप्त

: अवैध ताड़ी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 520 लीटर मदिरा जब्त, कारोबारी हुए हैंगओवर

 

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देवभोग थाना पुलिस ने 520 लीटर अवैध ताड़ी (छिंदरस) मादक द्रव्य पदार्थ मदिरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी देवभोग के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खुटगांव गौठान के पास दो व्यक्ति अधिक मात्रा में ताड़ी रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर देवभोग पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां से दो व्यक्ति पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम — के. शिवा कुम्भम पिता यादईया कुम्भम (25 वर्ष),  यादईया कुम्भम पिता दशरथ कुम्भम (50 वर्ष) निवासी सालीगौरम, थाना नालगोण्डा, जिला नालगोण्डा (तेलंगाना), हाल मुकाम देवभोग धान मंडी बताया।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 520 लीटर अवैध ताड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹26,000/- तथा बिक्री रकम ₹1,400/- सहित कुल ₹27,400/- की मदिरा जब्त की गई। पूछे जाने पर आरोपी वैध कागजात या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के. शिवा कुम्भम के विरुद्ध इससे पहले भी 60 लीटर अवैध ताड़ी एवं 6 लीटर देशी महुआ शराब के साथ मामला दर्ज किया जा चुका है।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।