कोरबाछत्तीसगढ़

अवैध कबाड़ परिवहन में उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 4 टन लोहे का स्क्रैप

उरगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लोहे के एंगल, पाइप, टीन और स्क्रैप समेत करीब 2.80 लाख रुपये की सामग्री जप्त की है।

मामले में वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत इस्तगासा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उरगा-पताढ़ी मार्ग स्थित रिलैक्स इन होटल के पास स्वराज माजदा वाहन (क्रमांक CG 10 BJ 4023) में अवैध रूप से लोहे का स्क्रैप लोड कर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। वाहन चालक की पहचान नासिर शेख पिता रफीक शेख (26 वर्ष), निवासी इमलीछापर, थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा के रूप में हुई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साहिल मेमन कबाड़ी, गेवरा बस्ती कुसमुंडा की माजदा गाड़ी में ड्राइवर का काम करता है और कबाड़ दुकान से 4 टन (करीब 4000 किलो) लोहे, पाइप, एंगल, टीन और छड़ का पुराना स्क्रैप लोड कर चांपा निवासी तारिक मेमन के कबाड़ी दुकान में बिक्री के लिए ले जा रहा था। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने वाहन सहित कुल 2,80,000 रुपये मूल्य के कबाड़ और वाहन को जब्त कर लिया है। स्क्रैप के वास्तविक मालिक की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक सचिन नवनीत, रामू कुर्मी, आरक्षक उमेश मैसना, आलोक टोप्पो, संजू राजपूत, श्याम सिदार और सुशील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उरगा पुलिस द्वारा हाल के दिनों में जुआ, सट्टा, आबकारी, कबाड़ और नारकोटिक्स एक्ट के मामलों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट