कोरबाछत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी कोरबा छत्तीसगढ़बिजली दर मे वृद्धि के विरोध में आप का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

बिजली दर मे वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

बिजली दर मे वृद्धि के विरोध में आप का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली दर की वृद्धि के विरोध में जिला कोरबा के बालको स्थित रामलीला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगनने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आम जनता की परेशानी को नज़र अंदाज कर रही है, छत्तीसगढ़ की जनता अनाप शनाप बढ़ा हुआ बिजली के बिल से त्रस्त हो चुकी है। जनता को हो रही इन परेशानियों को गंभीरता से लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आज विशाल धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर/एसडीएम के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक बिजली सरप्लस राज्य है, आम जनता को सस्ती बिजली मिलने के बजाय बिजली महँगी करना समझ से परे है। कहा जा रहा है कि वितरण कंपनी को घाटा हो रहा था इस कारण बिजली दर बढ़ाई गयी है।


सरकार जानबूझकर गलत डाटा पेश कर रही है, सरकार भ्रष्टाचार कर रही है निजी उद्योगपतियों से बिजली खरीदने का और उनको फायदा पहुँचाने की नीति है।सरकार वितरण कंपनी की लागत कम करें। पानी हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारा, उत्पादन हमारा तो बिजली की कीमत ज्यादा क्यों? सरकार लाइन लॉस 15-20% बताती है जबकि 3% से ज्यादा लाइन लॉस नहीं होता है। वहीं बड़े-बड़े व्यापारियों का, नेताओं का करोड़ों रुपयों का बिजली बिल बकाया है। उनसे वसूली ना कर सरकार गरीब लोगों को परेशान कर रही है। बिल में हर माह ऊर्जा प्रभार के साथ अनेक गैरजरुरी चार्ज लिए जातें हैं।विद्युत कंपनी छत्तीसगढ़ की जनता की जेब काटने का काम कर रही है. धरना प्रदर्शन मे मुख्य रूप से आनंद सिंह, पुष्पा लहरे, जगलाल राठिया, सोमरन सिंह, भूषण कुर्रे, ललना सिंह, शत्रुघन साहू, कीर्तन दास, मंजु सोनी, तेजमती उरांव, शालिनी, विजय नायक, रामलाल मार्को, भोला सोनवानी, कमलेश कुमार, रुकमणि साहू, चमेली श्रीवास, संगीता, सरस्वती, मधु, आशा, कार्तिक राम, मेला बाई, दिनेश, अनिता, शिला सहित सैकङो की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता, आम जनता उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -