कोरबाछत्तीसगढ़

अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा कार्यवाही की मांग करते हुए दर्री पुलिस को सौंपा ज्ञापन

कार्यवाही की मांग करते हुए दर्री पुलिस को सौंपा ज्ञापन


विगत दिनों जोहार छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्री अग्रसेन महाराज, वरुण देव, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिन दयाल उपाध्याय को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप हैं, जिससे पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज में काफी आक्रोश व्याप्त हैं और उसके खिलाफ पुलिस थाना में ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्यवाही करने मांग की जा रही है।इसी कड़ी में अग्रवाल सभा दर्री, जमनीपाली, जेलगांव के अग्रवाल बंधुओं ने दर्री थाना में ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्यवाही करने मांग की है।


अग्रवाल समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन में लिखा गया है कि गत दिनों जोहार छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्री अग्रसेन महाराज को लेकर विवादित बयान से प्रदेश भर में अग्रवाल और सिंधी समाज में गहरी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। इन टिप्पणियों से न केवल अग्रवाल समाज बल्कि पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई है। उनका आरोप लगाते हुए कहना हैं की उनकी यह टिप्पणी धार्मिक अराजकता फैलाने और आपसी भाईचारा को समाप्त करने की मानसिकता जान पड़ती हैं। हमारे वंशज भगवान श्री अग्रसेन महाराज भगवान श्री राम के 35वीं पीढ़ी के वंशज है।


ज्ञापन में लिखा गया है कि इससे पहले भी जैन संतो के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं, जिस पर उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। वे ऐसे ही धार्मिक और सामाजिक विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने का चाह रखते हैं। हमारे अग्रज भगवान श्री अग्रसेन पर अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम अग्रवाल सभा दर्री, जमनीपाली, जेलगांव, स्याहीमुड़ी, सुमेधा के अग्रवाल समाज आपसे आग्रह करते हैं कि उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का कष्ट करें।
उन्होंने ज्ञापन में यह भी लिखा है कि उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन, धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए वे बाध्य होंगे।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -