कोरबाछत्तीसगढ़

गेवरा परियोजना पर बड़ा हादसा लोडर  ऑपरेटर के दर्दनाक मौत एस ई सी एल प्रोजेक्ट  हादसा रुकने का नाम नहीं

“जिले के एसईसीएल गेवरा परियोजना की गेवरा साइडिंग में आज 26 अक्टूबर 2025 को फर्स्ट शिफ्ट में एक दर्दनाक हादसा हुआ। M/s एसीबी कंपनी में कार्यरत लोडर ऑपरेटर ट्रेन में कोयला लोड कर रहा था, तभी ट्रेन ने ऑपरेटर के लोडर के बॉकेट को जोरदार टक्कर मार दी। इस अचानक हुए हादसे में ऑपरेटर का संतुलन बिगड़ गया और वह लोडर से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर को तुरंत NCH हॉस्पिटल ले जाया गया,जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जिस लोडर का संचालन कर रहा था, उसका नंबर – CG 12 BS 5198 बताया गया है।

स्थानीय कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है और आम कर्मचारियों के प्रति कोई जवाबदेही नहीं निभाई जा रही। उन्होंने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। गेवरा-दीपका क्षेत्र में आए दिन ऐसी दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिसमें गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों की जान जा रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -