कोरबाछत्तीसगढ़

बालको प्रोजेक्ट गेट के सामने हुए सड़क हादसे में कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल

बालको प्रोजेक्ट गेट के सामने हुए सड़क हादसे में कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल-चिकित्सालय में भर्ती

कोरबा जिला बालको नगर के मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जब युवक घर से ड्यूटी के लिए निकल बालको रोड बीचिंग अल्युमिनियम प्लांट पर पहुंचा था, तब एक कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।


बताया जा रहा हैं की विजय मुखी गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोरबा निवासी अपने नियमित कार्य पर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से बालको प्लांट की ओर आ रहा था। वह जैसे ही बालको प्रोजेक्ट गेट के सामने मेन रोड पर पहुंचा, उसी समय बालको की ओर से आ रही एक कार के चालक ने सामने से टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार विजय मुखी सड़क पर गिर पड़ा गिरने के कारण युवक के सिर, दोनों पैरों तथा बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को सड़क किनारे से उठाकर बालको अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।


हादसे में घायल युवक की मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों की भीड़ जमा हो जाने से वाहन को रोक लिया गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगो का कहना हैं की दुर्घटना स्थल पर कोई सिग्नल या स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अक्सर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।


सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर चालान प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की रिपोर्ट घायल के भाई द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है।

चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत जानकारी देते हुए बताया की घायल विजय मुखी के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट